फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रेलवे ने चलाई विशेष ट्रेन, देखें रूट चार्ट व समय सारिणी

Wed, 02 Oct 2024 07:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

नवरात्र में मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाई है। आगे पढ़ें और रूट चार्ट व समय सारिणी जानें...
विज्ञापन
ट्रेन (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल प्रशासन ने माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए नवरात्र से लेकर 26 नवंबर तक धनबाद-जम्मूतवी विशेष एसी ट्रेन का संचालन किया है। इस अवधि में यह ट्रेन नौ-नौ फेरे लेगी। इस ट्रेन का ठहराव टूंडला रेलवे स्टेशन पर भी किया गया है। इससे आसपास के जिलों के श्रद्धालुओं का खासा लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए रेल प्रशासन गाड़ी संख्या 03309/03310 धनबाद-जम्मूतवी-धनबाद एक्सप्रेस का धनबाद से मंगलवार को शुभारंभ किया है। यह ट्रेन धनबाद से सुबह 10:10 बजे चलकर 2 अक्तूबर को सुबह 5:20 बजे टूंडला पहुंचेगी। 

Trending Videos

पांच मिनट के ठहराव के बाद यह ट्रेन दिल्ली, अंबाला होते हुए रात 9:30 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। जम्मूतवी से 2 अक्तूबर की रात 11:30 बजे चलकर शाम तीन बजे टूंडला पहुंचेगी। यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद गोविंदपुरी प्रयागराज, वाराणसी होते हुए शुक्रवार दोपहर दो बजे धनबाद पहुंचेगी।
विज्ञापन

प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशीकांत त्रिपाठी ने बताया कि यह विशेष ट्रेन एसी है। ट्रेन में एसएलआर दो, एसी तृतीय 20 सहित 22 कोच हैं।

यह भी देखेंः- 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें