फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जेडआरयूसीसी सदस्य के सवालों का रेलवे ने कराया निस्तारण

Sun, 26 Jul 2026 10:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। जोनल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति (जेडआरयूसीसी) सदस्य संध्या गौतम द्वारा प्रयागराज में आयोजित समिति की बैठक में उठाए गए रेलवे से जुड़े विभिन्न मुद्दों का रेल प्रशासन ने निस्तारण कराकर लिखित रूप से अवगत कराया है।
विज्ञापन

बैठक में उन्होंने टूंडला रेलवे स्टेशन के महिला प्रतीक्षालय में शौचालय की खराब स्थिति और एनसीआर कॉलेज के शैक्षणिक परिसर में छात्राओं के लिए उपलब्ध खराब फर्नीचर का मुद्दा उठाया था, जिस पर रेल प्रशासन ने संबंधित प्रशासन द्वारा आवश्यक सुविधाओं के विकास एवं सुधार का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही अवागढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की पर्याप्त संख्या के बावजूद ट्रेनों का ठहराव न होने की समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए गाड़ी संख्या 51901/51902 के ठहराव की मांग की थी, जिस पर रेल प्रशासन ने अवागढ़ स्टेशन पर इस गाड़ी के ठहराव का प्रस्ताव प्रक्रियाधीन होने की जानकारी दी है। सदस्य ने कहा है कि रेलयात्रियों, छात्रों और आम जनता से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है और जनहित से जुड़े मुद्दों को निरंतर उठाया जाता रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें