फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नशे के लिए काट डाले रेलवे सिग्नल के तार, तांबा निकालकर कबाड़ी को बेचा

Fri, 11 Sep 2026 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
आरपीएफ की गिरफ्त में आरोपी। स्त्रोत: आरपीएफ
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नशे की लत ने तीन युवकों को रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ करने तक पहुंचा दिया। नशे के लिए रुपये जुटाने के खातिर आरोपियों ने हिरनगांव पूर्वी यार्ड में रेलवे सिग्नल के तार काटकर चोरी कर लिए। तारों को जलाकर तांबा निकाला और कबाड़ी को बेच दिया। आरपीएफ ने घटना का खुलासा करते हुए तार चोरी करने वाले तीन आरोपियों के साथ चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सात सितंबर को हिरनगांव पूर्वी यार्ड के किलोमीटर संख्या 1238/26-28 के बीच रेलवे सिग्नल के तीन जंफर वायर काटकर चोरी कर लिए गए थे। घटना के बाद आरपीएफ फिरोजाबाद पर मुकदमा दर्ज किया गया था। रेलवे सिग्नल से जुड़े तार चोरी होने से रेल संचालन की सुरक्षा को भी खतरा पैदा हो गया था।
घटना के खुलासे के लिए आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने टीम गठित की। टीम ने 10 सितंबर को कार्रवाई करते हुए लवकुश, सुरेश निवासीगण गांव गुरखुआ थाना नगला सिंघी और पुष्पेंद्र निवासी गांव गोरखावा थाना नगला सिंघी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की बात स्वीकार की और उनकी निशानदेही पर चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी छोटेलाल (55) निवासी हिमायूंपुर थाना दक्षिण को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी तारों को जलाकर उनमें से तांबा निकाल लेते और कबाड़ी को बेच देते थे।
विज्ञापन


रेलवे संपत्ति खरीदने पर कबाड़ी भी फंसा
आरपीएफ ने तीनों आरोपियों को रेलवे संपत्ति चोरी करने, सिग्नल से छेड़छाड़ करने और रेलवे परिसर में अनधिकृत रूप से प्रवेश करने के मामले में मुकदमे से संबद्ध किया है। वहीं, चोरी की रेलवे संपत्ति को जानबूझकर खरीदने के आरोप में कबाड़ी छोटेलाल को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में आईपीएफ नरेश कुमार, एएसआई धीरेंद्र कुमार यादव, हेड कांस्टेबल प्रेमपाल यादव, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार, कांस्टेबल देवकीनंदन मीणा और सीआईबी टूंडला के कांस्टेबल मोहित राठी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें