फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रेल संरक्षा आयुक्त और डीआरएम ने किया टूंडला जंक्शन का निरीक्षण

Fri, 06 Mar 2026 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
 टूंडला में सीटीसी कंट्रोल का निरीक्षण करते डीआरएम रजनीश अग्रवाल व सीआरएस प्रवजीव सक्सेना सा​िा - फोटो : टूंडला में सीटीसी कंट्रोल का निरीक्षण करते डीआरएम रजनीश अग्रवाल व सीआरएस प्रवजीव सक्सेना सा​िा में डिप्टी सीटीएम अमित आनंद संवाद
विज्ञापन
टूंडला। रेल यात्रियों की सुरक्षा और सुगम रेल संचालन को परखने के लिए शुक्रवार को रेल संरक्षा आयुक्त और मंडल रेल प्रबंधक ने टूंडला के विभिन्न रेल परिसरों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने परिचालन व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सुधार के आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


सीआरएस प्रणजीव सक्सेना सुबह टूंडला जंक्शन पहुंचे, वहीं डीआरएम रजनीश अग्रवाल तड़के करीब 3:45 बजे स्पेशल ट्रेन प्रयागराज-दिल्ली से टूंडला स्टेशन पर उतरे। स्टेशन पहुंचते ही दोनों अधिकारियों ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों की टीम के साथ निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों का दल सबसे पहले रेलवे कंट्रोल रूम पहुंचा। यहां उन्होंने ट्रेनों के आवागमन, समयबद्धता और तकनीकी पहलुओं की बारीकी से जानकारी ली।
सीआरएस व डीआरएम ने ड्यूटी पर तैनात स्टाफ से बातचीत की और रेल संचालन को भविष्य में और अधिक बेहतर व सुरक्षित बनाने के उपायों पर मंथन किया। सीआरएस सक्सेना ने कहा कि रेल संरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंन नियंत्रण कक्ष की कार्यप्रणाली और ट्रैक की स्थिति का निरीक्षण कर परिचालन में सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद टीम ने डीएफसीसी के न्यू टूंडला स्टेशन का भी निरीक्षण किया, जहां मालगाड़ियों के सुचारू संचालन को लेकर चर्चा की गई। निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीटीएम अमित आनंद सहित अन्य वरिष्ठ रेल अधिकारी और तकनीकी स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

दोपहर के समय अधिकारियों ने जमीनी स्तर पर सुरक्षा जांच के लिए टूंडला से मारीपत तक ट्रॉलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान ट्रैक की फिटिंग, सिग्नल व्यवस्था और सुरक्षा मानकों की जांच की गई ताकि तेज गति वाली ट्रेनों के परिचालन में कोई बाधा न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें