फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रेल यात्रियों को मिल रहा दूषित पानी

Mon, 14 Apr 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
वाटरकूलर के बोर्ड पर अंकित पिछले वर्ष की सफाई की तिथि।
विज्ञापन
शिकोहाबाद। शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर रेल अफसरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पिछले छह माह से वाटर कूलर की टंकी की सफाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनों के यात्रियों को मजबूरन दूषित पानी पीकर सेहत के साथ समझौता करना पड़ रहा है। पिछले छह माह से वाटरकूलर की टंकी की सफाई तक नहीं कराई गई।
रेलवे निर्माण विभाग शिकोहाबाद में तैनात महेश कुमार ने भी इस मामले से अपना पल्ला झाड़ लिया। उन्होंने इसके लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


28 सितंबर 2024 से अब तक नहीं हुई सफाई

शिकोहाबाद। प्लेटफॉर्म पर जो वाटरकूलर लगा है। उसकी टंकी की सफाई आखिरी बार 28 सितंबर 2024 को की गई थी। इसके बाद सफाई की अगली तिथि 27 अक्तूबर 2024 अंकित कर दी गई थी। अब इस तिथि को गुजरे हुए भी लगभग छह माह बीत चुके हैं। आज भी यही तिथि वाटरकूलर पर अंकित है।
विज्ञापन






सर्दियों के मौसम में आखिरी बार सफाई हुई होगी। उस दौरान ठंडे पानी की आवश्यकता नहीं होती है। इसके बाद सफाई नहीं की गई होगी, लेकिन गर्मी के मौसम में भी सफाई न होने के मामले की मैं जानकारी करके ही कुछ बता सकूंगा।



अमित कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, प्रयागराज डिवीजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें