फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्घाटनों के बीच हुआ रेलवे जीएम का वार्षिक निरीक्षण

विज्ञापन
टूंडला में बैठकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ओएमआरएस का कंचौसी में रिमोट का बटन दबाकर उद्घ? - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला। तमाम कार्यों के उद्घाटन, अधीनस्तों से जानकारी और दिशा-निर्देश के बीच उत्तर मध्य रेलवे के रेल महाप्रबंधक (जीएम) का वार्षिक निरीक्षण हुआ। दो दफ्तरों के उद्घाटन के बीच मात्र 45 मिनट में निरीक्षण कर वह दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे के जीएम राजीव चौधरी के निरीक्षण को लेकर स्थानीय रेल प्रशासन ने व्यापक स्तर पर तैयारियां की थीं। जिन स्थानों पर जीएम का निरीक्षण होना था वहां सफाई व चूना डलवाया था। बृहस्पतिवार शाम सवा छह बजे जीएम की स्पेशल ट्रेन टूंडला पहुंची तो पूरा स्टाफ सतर्क हो गया। सबसे पहले जीएम प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचे, यहां उन्होंने सीसीटीवी रूम का उद्घाटन किया। फिर नियंत्रण कक्ष में समन्वय कक्ष का निरीक्षण किया। वीडियों कांफ्रेंसिंग से ऑनलाइन मॉनीटरिंग ऑफ रोलिंग स्टॉक का टूंडला जंक्शन से रिमोट का बटन दबाकर शुभारंभ किया।
उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि दिखावा नहीं, धरातल पर काम होना चाहिए। करीब पौन घंटे के निरीक्षण के बाद जीएम शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक अमिताभ कुमार, उप रेल प्रबंधक नवीन सिन्हा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एनआर चौधरी, प्रमुख मुख्य इंजीनियर शरद मेहता, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक रवि बैलूरी, मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक एमएन ओझा, मुख्य सामग्री प्रबंधक पीएन पांडेय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अजीत कुमार सिंह, सचिव महाप्रबंधक अमित मिश्रा, डीटीएम समर्थ गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

कोरोना को लेकर यात्रियों, कर्मचारियों को किया जागरूक
जीएम रेलवे ने रेल यात्रियों और कर्मचारियों को कोरोना वायरस को लेकर सतर्क रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस वायरस से बचने के लिए स्वयं को सजग रहना होगा। ऐसे में जरूरी है कि आप लोग मास्क पहनकर यात्रा करें और एक दूसरे से हाथ मिलाने से बचें। कहा कि इसके लिए रेलवे पोस्टर आदि लगाकर यात्रियों व रेलकर्मियों को सतर्क कर रही है। रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में कार्य करने वाले कर्मचारियों को इस वायरस से बचने के लिए सजगता बरतनी होगी।
अप्रैल से फ्रेट कोरीडोर से दौड़ेंगी मालगाड़ियां
टूंडला। भारतीय रेलवे में ट्रेनों को समय से चलाने का सबसे बड़ा लक्ष्य है। राजधानी व शताब्दी जैसी प्रमुख ट्रेनों को टूंडला नियंत्रण कक्ष और प्रयागराज डिवीजन के अधिकारियों की मदद से समयबद्ध किया है। जबकि अन्य डिवीजन में यही ट्रेनें बहुत लेट चल रही हैं। ये बातें रेलवे प्रयागराज डिवीजन के जीएम राजीव चौधरी ने पत्रकारों से वार्ता में कहीं।
उन्होंने ट्रेनों की लेट-लतीफी पर कहा कि हमारे सामने जानवरों के ट्रेनों से टकराने की समस्या आ रही है। इसका समाधान करने के लिए रेल ट्रैक किनारे बाउंड्रीवॉल बनाने और ग्रामीणों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। फ्रेट कॉरीडोर का शुभारंभ होने के बावजूद मालगाड़ी मेनरूट से ही जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कानपुर एंड में अप्रैल माह तक काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद मालगाड़ियां फ्रेट कॉरीडोर से ही चलेगी। इससे मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें समय से चलने लगेंगी। जीएम ने टूंडला रेलवे स्टेशन पर कोच लॉकेटर को जल्द ही पूर्ण कराए जाने का आश्वासन दिया। कानपुर-शताब्दी, नीलांचल एक्सप्रेस के टूंडला में ठहराव पर कहा कि अगर रेलवे को रेवेन्यू मिलेगा तो इसका प्रस्ताव भेजा जाएगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें