लेवर कॉलोनी फाटक स्थित रेलवे लाइन पर कार्य करते कर्मचारी
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। लेबर कालोनी फाटक पर निर्माण कार्य के चलते लेबर कॉलोनी दतौजीकलां, दतौजी खुर्द, नगला विश्रू के लोगों को चंद्रवार गेट पुलिया से होकर गुजरना पड़ा। इससे चंद्रवार गेट पर जाम लग गया। रेलवे अधिकारियों ने सोमवार से लेबर कालोनी फाटक पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया है, 17 अक्तूबर तक जारी रहेगा। इस बीच फाटक सुबह आठ से रात आठ बजे तक बंद रहेगा।
लेबर कॉलोनी फाटक पर स्लीपरों को बदलने का कार्य सोमवार से शुरू हो गया। इससे आवागमन बाधित हो गया है। सबसे अधिक दिक्कतों का सामना लेबर कॉलोनी, दतौजी कला, दतौजी खुर्द, नगला विश्रू के साथ आसपास के लोगों को उठाना पड़ रहा है।
इन क्षेत्रों में रहने वाले लोग चंद्रवार गेट, लोहा मंडी होते हुए शहर में आ रहे है या फिर मालगोदाम से होते हुए रेलवे स्टेशन व रेलवे रोड होते हुए बाजार करने आ रहे है। फाटक बंद होने के कारण स्कूली बच्चों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आरपीएफ प्रभारी बीएन द्विवेदी ने बताया कि निर्माण कार्य 17 अक्तूबर तक जारी रहेगा।