फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पटना राजधानी की चपेट में आकर रेलवे ठेकेदार के कर्मचारी की मौत

Sat, 11 Apr 2026 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
शिकोहाबाद। रेलवे यार्ड में काम करने वाले एक ठेकेदार के कर्मचारी की पटना-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसने आगरा उपचार के लिए जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे से रेलवे ठेकेदार कर्मचारियों और परिजन के भी होश उड़ गए।
विज्ञापन


घटना शुक्रवार रात करीब 8 बजे की है, जब गाड़ी संख्या 12310 नई दिल्ली- राजेंद्रनगर पटना राजधानी एक्सप्रेस शिकोहाबाद यार्ड के किलोमीटर संख्या 1211/16 से गुजर रही थी। उसी दौरान ट्रैक पर कार्य करने वाला कर्मचारी शंकर (26) निवासी देवरान, थाना वाट, जिला ललितपुर (झांसी) लाइन क्रॉस कर रहा था, तभी वह तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही आरपीएफ मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के माध्यम से घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें