फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: भारत माता चौक की रेलिंग और चबूतरा बनाया, की रोशनी

Sat, 25 Jan 2025 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
भारतमाता चौक पर क्षतिग्रस्त चबूतरे की मरम्मत के बाद की गई लाइटिंग। - फोटो : भारतमाता चौक पर क्षतिग्रस्त चबूतरे की मरम्मत के बाद की गई लाइटिंग।
विज्ञापन
टूंडला। शहर के बीचोंबीच स्टेशन रोड पर स्थित भारत माता चौक की रेलिंग व चबूतरा को नगर पालिका प्रशासन ने बनाकर तैयार कर दिया। इसके साथ ही रंग रोगन करते हुए लाइटिंग की है।
विज्ञापन

सामाजिक संस्था संकल्प के संस्थापक अध्यक्ष इंजीनियर आरपी शर्मा ने करीब छह माह पूर्व अज्ञात वाहन द्वारा भारत माता चौक की रेलिंग व चबूतरे को क्षतिग्रस्त कर दिए जाने पर रोष जताया था। इसके साथ ही उन्होंने शनिवार शाम तक सही न कराए जाने पर काले झंडे लगाए जाने की चेतावनी दी थी। इस खबर को अमर उजाला व अन्य समाचार पत्रों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
खबर का संज्ञान लेते ही नगर पालिका प्रशासन ने शनिवार सुबह टूटी रेलिंग व क्षतिग्रस्त चबूतरे को ठीक कराया। इसके साथ ही सफाई कराते हुए रंग रोगन कर भारत माता चौक को चमका दिया। इतना नहीं रोशनी के लिए रंगीन झालरें लगाईं। भारत माता चौक पर व्यवस्थाएं चाक चौबंद होने पर सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी एनपी सक्सेना, अशोक सारस्वत, डॉ. अनिल कुलश्रेष्ठ, डॉ. ब्रजपाल पौनियां, राकेश शर्मा, महेंद्र झा, रुस्तम सिंह, रतन सिंह, जितेंद्र उपाध्याय आदि ने खुशी का इजहार किया है।
विज्ञापन



महापुरुषों की प्रतिमाओं की पालिका ने कराई सफाई
टूंडला। कांग्रेस सूचना का आधिकार टास्क फोर्स द्वारा शहर की प्रतिमाओं की बेकदरी एवं साफ सफाई न होने पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार राखी शर्मा को सौंपा था। ज्ञापन व खबर का संज्ञान लेते हुए पालिका प्रशासन ने शनिवार को शहर में स्थापित नेताजी सुभाषचंद्र बोस, चौधरी चरण सिंह, स्वामी विवेकानंद, भारत माता आदि प्रतिमाओं की साफ-सफाई की। इसके साथ ही वहां रोशनी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें