फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान जोखिम में डालकर घर पहुंचे रेलयात्री

Thu, 12 Nov 2015 07:01 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली पर घर पहुंचने की जल्दी के चलते ट्रेनों में काफी भीड़ रही। इस दौरान लोग अपनी जान की परवाह किए बिना ट्रेनों की छतों पर चढ़ गए, जिन्हें रेलवे पुलिस द्वारा जबरन उतरवाया गया। इस दौरान कई यात्री ट्रेन से गिरकर चुटैल भी हो गऐ। वहीं गुरुवार को ट्रेनों में भीड़ न के बराबर ही दिखाई दी।
विज्ञापन

 दीपावली के त्योहार को परिवारीजनों के साथ मनाने के लिए दूर दराज रहे लोग अपने घरों को ओर लौटे तो ट्रेनें फुल हो गईं। ट्रेन के डिब्बे में प्रवेश करने तक की जगह नहीं मिली। आलम यह था कि डिब्बों के शौचालय, दो कोचों के बीच वाला खाली स्थान और उसके बाद भी लोगों को जगह नहीं मिली तो वह छतों पर यात्रा करने के लिए चढ़ गए। बाद में जीआरपी व आरपीएफ के जवानों ने यात्रियों को बल प्रयोग कर ट्रेनों की छत व कोच को जोड़ने वाले स्थान को खाली करवाया। इस दौरान ट्रेनों में भारी भीड़ व  ट्रेनों के चल पड़नेे पर कई यात्री चुटैल हो गए। बसों का भी यही हाल था, लोगों को बसों में जगह नहीं मिली तो छतों पर बैठकर यात्रा की। दीपोत्सव के दूसरे दिन ट्रेनों में भीड़भाड़ कम ही दिखायी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें