रविवार रात प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा शराब के ठेके और बारों पर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया गया। कहीं पर पि्रंट रेट से अधिक शराब बिकती पाई गई तो कहीं पर लाइसेंस न होने के बाद भी बार संचालित किया जा रहा था।
नगर मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह के नेतृत्व में आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर द्वारा नगला बरी स्थित अशोक बघेल के बार पर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया गया। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि अशोक बघेल के पास बार का लाइसेंस नहीं पाया गया। शराब का रजिस्टर के अनुसार मिलान न होने के साथ ही एफएम 36 का भी प्रमाण पत्र नहीं था। बार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डीएम को पत्र लिखा जाएगा। यदि वह सीज करने का आदेश देते है तो बार सीज कर दिया जाएगा। सुभाष तिराहा स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर प्रशासनिक की टीम छापामार कार्रवाई करने पहुंची तो यहां प्रिंट रेट से अधिक पर शराब की बिक्री होना पाया गया। वहीं अधिकारियों ने दुकान की तलाशी ली, लेकिन गैर प्रांत की शराब बरामद नहीं हो सकी। अभिलेख भी ठीक पाए गए।