फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोले के दरबार में लगी भक्तों की कतार

Sat, 01 Aug 2015 09:58 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। देवों के देव महादेव को अति प्रिय और पवित्र सावन माह का शुभारंभ शनिवार को हो गया। पहले ही दिन शिवमंदिरों में आस्था का सैलाब देखने को मिला। सुहागनगरी के तमाम मंदिरों में भोले भंडारी का श्रृंगार हुआ। हर जगह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

  शनिवार को भक्तों ने गंगा स्नान कर हाथों  में जल का लोटा लिया और बोल बम भोले के नारे के साथ बाबा का जलाभिषेक किया। विधिवत पूजा-अर्चना के बीच भगवान शिव के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। पुरोहितों की मानें तो सावन माह शिव को रिझाने और उन्हें प्रसन्न करने का सबसे उत्तम माह होता है इस पूरे  महीने भगवान को जलार्पण करने से वह प्रसन्न होकर भक्त को मोक्ष का वरदान देते हैं और प्रथम दिन दर्शन करने से मंगल होता है। इस बार सावन का आरंभ और अंत शनिवार का दिन है इसलिए प्रथम दिन का दर्शन शुभ फलदायी है। इस बार सावन माह की सुहानी छांव 29 अगस्त तक बनी रहेगी।  शहर के गोपालाश्रम मंदिर, सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, रमणेश्वर महादेव मंदिर, समेत कई मंदिरों में भव्य सजावट की गई। शिव का धतूरा, बेलपत्र आदि से श्रृंगार किया गया। देर रात तक भक्त शिव भक्ति में सराबोर दिखे।

मंदिरों में तैनात रही पुलिस  
शहर के पांच जोन में पुलिस बल की तैनाती गई है। हर मंदिर और प्रमुख चौराहों पर भी बड़ी मात्रा में पुलिस रही। मंदिर के प्रवेश द्वारों पर पुलिस ने तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें