फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: खाद की दुकानों पर छापे, दो के लाइसेंस निलंबित

Thu, 12 Sep 2024 01:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में डीएम रमेश रंजन के निर्देशन में पांचों तहसीलों में सघन छापे मार अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान खामी मिलने के कारण दो खाद की दुकानों के लाइसेंस निलंबित एवं चार दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। छह दुकानों से नमूने एकत्रित करके उनको जांच के लिए भेजे हैं। शासन के अपर मुख्य सचिव कृषि ने किसानों को खाद एवं बीज समय से मुहैया कराए जाने के लिए सघन छापेमारी के निर्देश दिए। डीएम रमेश रंजन के निर्देशन में जिले की पांचों तहसीलों में छापेमारी का क्रम चलता रहा। जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने बताया कि जिले की पांचों तहसीलों में टीमों ने की छापेमारी के दौरान 34 दुकानों पर जांच पड़ताल की। छह दुकानों से उर्वरक का नमूना लेकर उनको जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मै. डीलर किसान सेवा केंद्र नगला बीच एवं प्रधान कृषि सेवा केंद्र नगला दल टूंडला के द्वारा डीएपी बेचने के बाद पीओएस मशीन में मात्रा के प्रदर्शित होने पर दोनों को निलंबन की कार्रवाई की गई। स्टॉक विक्रय पंजिका पूर्ण न करने एवं स्टॉक रेट बोर्ड न लगाने के कारण मां गायत्री कृषि सेवा केंद्र रती गढ़ी नगला बीच एवं दुकान बंद करने के कारण आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र, बछगांव, डीपी खाद भंडार नगला बीच, वंशिका कृषि सेवा केंद्र देवखेड़ा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने सभी उर्वरक विक्रेताओं से कहा कि वह खाद की बिक्री सही ढंग से करें। लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें