संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। 5 से 12 अक्तूबर तक कानपुर में होने वाली उत्तर प्रदेश की रणजी ट्रॉफी के क्रिकेटर राहुल यादव का चयन हुआ है।गोविंदपुर निवासी राहुल यादव दाएं हाथ के तेज गति के गेंदबाज हैं। उनके कोच रवि यादव ने बताया कि राहुल बेहद मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी हैं।
राहुल यादव पूर्व में उत्तर प्रदेश की अंडर-19 टीम के कैंप का हिस्सा रह चुके हैं और अंडर-23 टीम के नेट गेंदबाज के रूप में भी प्रदर्शन कर चुके हैं। अब उनका चयन रणजी ट्रॉफी कैंप के लिए हुआ है। राहुल की इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के निदेशक प्रदीप कुमार गुप्ता, जिला क्रिकेट संघ के प्रबंध निदेशक केशव लहरी, मोहन किशोर गुप्ता, शिवाकांत शर्मा, विजय प्रकाश गोयल, नीलमणि, आशीष मित्तल, टीम मैनेजर संतोष यादव और विराट यादव ने शुभकामनाएं दीं।