फिरोजाबाद। पुरानी गल्ला मंडी स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का राज्याभिषेक कर राजगद्दी साैंपी जाएगी। आयोजन चार अक्तूबर शनिवार को शाम 7:30 बजे होगा। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम राज्याभिषेक समिति इसका आयोजन करेगी।
समिति के महामंत्री आलोक मित्तल ने बताया कि इस मौके पर रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर में शाम पांच बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सदर बाजार के राधाकृष्ण मंदिर से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान का डोला शुरू होकर छोटा चौराहा, मोहल्ला अट्टा वाला, चौरासी घंटा मंदिर, सब्जी मंडी से बैंड-बाजों के साथ शाम साढ़े सात बजे महादेव मंदिर पहुंचेगा। इस दौरान मंदिर प्रांगण में भव्य राजगद्दी का कार्यक्रम होगा।
समिति के संरक्षक कृष्ण मुरारी अग्रवाल,विष्णु शरण अग्रवाल, सुदेश शर्मा, विजय पचौरी, जीतेश अग्रवाल, पद्म अग्रवाल व अन्य ने लोगों से समारोह में शामिल होने की अपील की है। संवाद