फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में हुआ झगड़ा, सुबह मिले दंपती के शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रात में हुआ झगड़ा, सुबह मिले दंपती के शव
विज्ञापन

फिरोजाबाद। विभव नगर निवासी अशोक कुमार गुप्ता और उनकी पत्नी रश्मि की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने उनका बिसरा प्रिजर्व कर कर लिया है। वहीं दंपती के बेटे ने पुलिस को बताया कि माता-पिता के बीच में कई दिन से झगड़ा हो रहा था। सीओ हरिमोहन सिंह ने बताया कि पूछताछ में उनके बेटे आकाश ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को भी झगड़ा हुआ था। हालांकि किस बात को लेकर झगड़ा था यह बात रहस्य बनी हुई है।
विज्ञापन

दंपती के बेटे आकाश गुप्ता ने पुलिस को बताया कि माता-पिता के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। इसलिए मां रश्मि अक्सर मेरे कमरे में ही सोती थीं। बृहस्पतिवार को भी माता पिता के बीच झगड़ा हुआ था। मैंने जैसे तैसे उन्हें शांत कराया। बेटे आकाश ने बताया कि पिता अशोक को रात में भूख नहीं थी, उन्होंने खाना खाने से मना कर दिया था। इसके कारण एमजी रोड स्थित एक होटल से पाव भाजी लाया था। पिता ने पाव भाजी के साथ दूध भी पिया था। कोतवाल उत्तर संजीव कुमार दुबे का कहना है कि दंपती की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। बिसरा जांच के लिए भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें