फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: बंद कमरे में कारोबारी और उनकी पत्नी के शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 21 Jan 2022 02:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

विभव नगर निवासी कांच कारोबारी अशोक कुमार गुप्ता और उनकी पत्नी रश्मि गुप्ता के शव कमरे में मिले हैं। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
कारोबारी अशोक कुमार गुप्ता और उनकी पत्नी रश्मि गुप्ता (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के जलेसर रोड स्थित शहर की पॉश कॉलोनी विभव नगर निवासी ग्लास हैंडीक्राफ्ट कारोबारी दंपत्ति के शव शुक्रवार सुबह बेडरूम में मिलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। सुबह करीब साढ़े सात बजे तक दरवाजा न खुलने पर अनहोनी की आशंका में बेटे ने ताऊ और चाचा को सूचना देने के साथ दरवाजा तोड़ा। दोनों के शव बेड पर पड़े हुए थे। महिला के चेहरे पर चोट के निशान थे। सूचना पर एसपी सिटी सहित कई थानों का पुलिस बल पहुंचा।

विज्ञापन

परिवार वालों को नहीं थी आशंका
विभव नगर सेक्टर तीन निवासी 68 वर्षीय अशोक कुमार गुप्ता पत्नी रश्मि और दत्तक पुत्र आकाश के साथ रहते थे। घर के नीचे वाले हिस्से में हैंडीक्राफ्ट सामान का स्टोर था और उसके बगल में बेडरूम था। रोज मां-बेटे ऊपर वाले कमरे में और अशोक नीचे वाले बेडरूम में सोते थे। गुरुवार रात अशोक और उनकी पत्नी रश्मि बेडरूम में सोए थे। आकाश ऊपर के कमरे में सोया था। शुक्रवार सुबह अखबार डालने आए पत्र विक्रेता ने अशोक गुप्ता को आवाज लगाई, लेकिन जवाब नहीं मिला। इसके बाद आकाश ने नीचे आकर माता-पिता को आवाज दी, लेकिन अंदर से जवाब नहीं आया। अनहोनी की आशंका पर उसने महावीर नगर निवासी अपने चाचा पवन गुप्ता को फोन कर घटना की जानकारी दी। पवन और उनके परिजन पहुंचे। किसी तरह दरवाजा की सिटकनी तोड़ी।
पलंग पर पड़े थे दोनों के शव
कमरे के अंदर पलंग पर दोनों के शव पड़े थे। शव देखकर परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना पर एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र, सीओ सिटी हरिमोहन सिंह, कोतवाल उत्तर संजीव दुबे और कोतवाल रसूलपुर कमलेश सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। जांच के दौरान पुलिस ने कमरे में नींद की गोलियों का पत्ता मिला। उस दवा के पत्ते से छह गोलियां गायब थीं। इस बीच फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण का पता चलेगा। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें