फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका के निर्माण कार्यों की जांच करने पहुंची पीडब्ल्यूडी टीम

विज्ञापन
टूंडला में पालिका निर्माण कार्यों की जांच करते पीडब्ल्यूआई के अधिकारी - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला। बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी की टीम ने नगर पालिका द्वारा बनवाई गई सड़कों और नालों को मानक के अनुसार न बनाए जाने की शिकायत के आधार पर मौके पर पहुंचकर जांच की। टीम नवनिर्मित सड़क का सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजेगी।
विज्ञापन

हाल ही में नगर पालिका द्वारा नगर में कई सड़कों और नालों का निर्माण कराया गया है। निर्माण में मानकों का ध्यान न रखकर सड़क और नाले बनवाए जाने का आरोप क्षेत्रीय लोगों द्वारा लगाया गया था। पहले इसकी जांच बीडीओ टूंडला नरेश कुमार द्वारा की गई थी, लेकिन तकनीक जानकारी न होने के कारण ठीक से जांच नहीं हो सकी। मामले को लेकर सीडीओ नेहा जैन ने इसकी जांच पीडब्ल्यूडी विभाग से कराने के निर्देश दिए थे।
बृहस्पतिवार को टीम मौके पर पहुंची और लोगों से बातचीत कर जानकारी जुटाई। टीम ने पालिका द्वारा बनवाई गई सड़क का पैदल निरीक्षण किया। टीम में शामिल सहायक अभियंता एसके जादौन ने बताया कि इसकी जांच सही तरीके से तभी हो पाएगी, जब बनवाई गई सड़क के कुछ हिस्से को काटकर प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। फिलहाल सड़क और नाले का मौका मुआयना किया गया है। जल्द ही निर्माण सामग्री को जांच के लिए भेजा जाएगा। टीम में जेई महावीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें