फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वा एक्सप्रेस से सांड टकराया, हादसा टला

Wed, 27 May 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
  हावड़ा से दिल्ली जा रही पूर्वा एक्सप्रेस के इंजन से सांड़ टकरा गया। हादसे के बाद सांड़ के परखच्चे उड़ गए और इंजन में सांड़ के मांस के टुकड़े फंस गए। करीब पंद्रह मिनट बाद इंजन में फंसे मांस के टुकड़ों को निकालने के बाद ही ट्रेन को आगे रवाना किया गया। इस दौरान करीब आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन



हावड़ा से चलकर दिल्ली की ओर जा रही पूर्वा एक्सप्रेस बुधवार सुबह करीब सवा दस बजे कानपुर रेलखंड के फफूंद रेलवे स्टेशन से आगे निकली थी। तभी एक सांड़ अप लाइन पर आकर खड़ा हो गया। चालक ने हार्न बजाकर सांड को हटाने का प्रयास किया, लेकिन सांड़ पटरी से नहीं हटा।

ऐसे में ट्रेन का इंजन सांड़ से टकरा गया। इंजन से टकराने के कारण सांड के परखच्चे उड़ गए। तेज आवाज सुन ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्री दहशत में आ गए। आनन-फानन में पूरे मामले से नियंत्रण कक्ष को अवगत कराया गया। नियंत्रण कक्ष के निर्देश पर अप लाइन की ट्रेनों को पिछले स्टेशन पर रोक दिया गया। मांस के टुकड़े इंजन में फंस गए। ट्रेन को रोककर इंजन में फंसे मांस के टुकड़ों को निकाला गया। इसके बाद ट्रेन आगे की ओर रवाना की गई। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें पिछले स्टेशनों पर खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें