फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: संदिग्ध परिस्थितियों में जनसेवा केंद्र संचालक की मौत

Sun, 07 Dec 2025 12:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र में नैनी ग्लास चौराहा के पास बाईपास पर शुक्रवार रात एक जनसेवा केंद्र संचालक का शव बाइक पर पड़ा मिला। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

दुर्गेश नगर गली नंबर-2, रसूलपुर निवासी आसिफ (25) जनसेवा केंद्र चलाता था। पुलिस को परिजन ने बताया कि आसिफ का पत्नी यासमीन से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इससे वह काफी परेशान था। उसकी शादी को एक वर्ष हुआ था। परिजन ने बताया पत्नी करीब तीन माह से आकाशवाणी रोड मायका में रह रही थी। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पारिवारिक विवाद का मामला बताया जाता है। फिलहाल मृत्यु का सही कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें