फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत तार पर गिरी पेड़ की ड़ाली,तीन दर्जन गांवों की बत्ती गुल

विज्ञापन
यूपीएसआईडीसी फीड़र के अंतर्गत क्षेत्र में खंबे पर तार बदलते विद्युत कर्मचारी। अमर उजाला - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। गुरुवार को चल रही तेज हवा के कारण पेड़ की डाली टूटकर विद्युत लाइन पर गिर गई। जिससे 36 गांवों की बिजली बंद हो गई। लाइनमैन लखनऊ आंदोलन में भाग लेने गए हैं, इस कारण विद्युत लाइन को ठीक करने में मशक्कत करनी पड़ी। करीब ढाई घंटे बाद विद्युत सप्लाई को सुचारु किया जा सका।
विज्ञापन

टापा खेड़ा चौराहे के पास एक पेड़ की डाली विद्युत लाइन पर आ गिरी थी। इससे ब्रेकडाउन हो गया। इधर, नगला रामकुंवरी में टूटी आंबेडकर की प्रतिमा की जगह नई प्रतिमा लगाने का कार्य चल रहा था। लोगों में आक्रोश पहले से था।
ऊपर से विद्युत सप्लाई न होने के कारण ड्रिल मशीन भी नहीं चल पा रही थी। लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने विद्युत अधिकारियों से बात की। वहीं, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की सप्लाई भी बंद होने के कारण पानी की आपूर्ति में बाधा आ रही थी। दूसरे फीडर से लाइनमेन बुलाए गए। इमरजेंसी में विद्युत सप्लाई को करीब ढाई घंटे बाद सुचारु कराया गया। इसके साथ ही यूपीएसआईडीसी विद्युत फीडर पर भी मेंटीनेंस कार्य चला। अंडरग्राउंड विद्युत लाइन डाली गई।
विज्ञापन

अभी तक पुरुषोत्तम विहार फीडर पर फाल्ट होने पर सुरक्षा की दृष्टि से यूपीएसआईडीसी फीडर को भी बंद किया जाता था। एक साथ दोनों फीडर बंद करने के बाद ही मेंटीनेंस कार्य होता था मगर दोनों लाइनों को अलग कर दिया गया। मेंटीनेंस कार्य के चलते दो घंटे तक विद्युत सप्लाई बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें