फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चिंताहरण आंबेडकर पार्क का ताला खुलवाने के लिए किया प्रदर्शन

Thu, 07 Nov 2024 10:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगला मिर्जा बड़ा में संचालित परिषदीय विद्यालय को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। चिंताहरण आंबेडकर पार्क की तालाबंदी नहीं खोले जाने के कारण क्षेत्रीय लोगों का धरना प्रदर्शन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। क्षेत्रीय लोगों ने कहा जब तक पार्क की चाबी नहीं मिलेगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

धरने का नेतृत्व कर रहे गोपीचंद्र भारती ने कहा कि पिछले 60 वर्षों से चिंताहरण पार्क का रखरखाव समाज द्वारा किया जाता रहा है। पार्क की तालाबंदी की गई। तब से लोगों में भारी आक्रोश पैदा है। यह आक्रोश बड़े रूप में बदलता जा रहा है। भीकम सिंह ने कहा कि प्रशासन तालाबंदी जल्द से जल्द खुलवाए। डाॅ. रोशनलाल ने कहाकि विद्यालय कहीं दूसरी जगह स्थानांतरित करें और आंबेडकर पार्क की जमीन शिक्षा विभाग से मुक्त करें।
ऊषा विमल ने कहा पार्क की जमीन पर अवैध तरीके से विद्यालय बनाया गया है। बीएसए आशीष पांडेय ने कहा कि हमने शपथपत्र मांगा है कि विद्यालय में किसी प्रकार की व्यवसायिक गतिविधियां नहीं होनी दी जाएगी। शासन से ही स्कूलों में शादी समारोह एवं अन्य व्यवसायिक गतिविधियों पर रोक है। शपथ पत्र देने के बाद हम चाबी सौंप देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें