फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल - डीजल मूल्यवृद्धि पर कांग्रेसियों का आंदोलन, प्रदर्शन

विज्ञापन
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस महानगर के पदाधिकारी - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्घि के विरोध में जिला और महानगर कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को अलग-अलग आंदोलन कर विरोध जताया। जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में पेट्रोल, डीजल के दामों के साथ शिक्षण भर्ती घोटाला और पशुधन घोटाले को लेकर एक दिवसीय उपवास रखा गया तो महानगर अध्यक्ष साजिद बेग के नेतृत्व में जाटवपुरी चौराहा से नगला बरी तक बाइकों का रेहड़ी में रखकर पैदल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

गांव मोढ़ा स्थित पुराना कन्या विद्यालय पर उपवास की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश घोटाला प्रदेश बन गया है। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल के दामो मे वृद्धि की जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत घटने के बाद भी लगातार तेल की कीमतें बढ़ाकर जनता को परेशान किया जा रहा है। सुबूर अली, कौशल किशोर यादव, राकेश यादव, राम नरेश यादव, पांचो देवी, शांति देवी, प्रेमा देवी, उमा शर्मा, शांति शुक्ला, शीला देवी, मिथलेश कुमारी, बेगम अमीना खान, रामरति यादव, गुड्डी यादव, धीरज शर्मा, हरेंद्र शर्मा, भूदेव यादव, कमल शर्मा, पाली यादव, पंकज यादव आदि उपस्थित रहे।
इधर, महानगर अध्यक्ष साजिद बेग के नेतृत्व में जाटवपुरी चौराहा से नगला बरी तक बाइकों का रेहड़ी में रखकर पैदल मार्च निकाला गया। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश निधि गर्ग ने डीजल और पेट्रोल के दामों में की गई वृद्घि को वापस लेने की मांग की। मीडिया प्रभारी वकार अहमद, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष चांद कुरैशी, सेवादल अध्यक्ष नूरुलहुदा लाला राइन गांधी, मजहर बेग, खालिद अनवर, अनस खान, अरबाज अली, शनी शर्मा, मोहम्मद यामीन मसूदी, शकील अहमद, नईम सिद्दीकी, लकी हुसैन, शिवा सेनी, चमन कुमार, सोनू पोरवाल, मोहम्मद सलीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें