फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वसूली का आरोप लगा ऑटो चालकों ने किया चक्का जाम

विज्ञापन
शिकोहाबाद में अवैध वसूली के विरोध में जाम लगाते हुए ऑटो चालक और उन्हें खदेड़ती पुलिस। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद- शिकोहाबाद। आरपीएफ और पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों पर ऑटो चालकों ने अवैध वसूली का आरोप लगा कर चक्का जाम कर दिया। सभी ऑटो चालकों ने नेहा रेस्टोरेंट के समीप ऑटो खड़े करके स्टेशन रोड को जाम कर दिया। जिससे वाहनों की लाइनें लग गईं। जाम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाबुझा कर जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन

नगर में यात्रियों को ढोने के लिए बड़ी संख्या में स्टेशन से मैनपुरी चौराहा तक ऑटो संचालित होते हैं। रेलवे स्टेशन पर यह सभी ऑटो रेलवे परिसर में खड़े होकर यात्रियों को भरते हैं। चालकों का आरोप है कि रेलवे परिसर में ऑटो खड़ा करने पर आरपीएफ पर तैनात दरोगा और पुलिस कर्मी उनसे दो हजार रुपये अवैध वसूली करते हैं। जबकि रेलवे परिसर पर खड़ा करने पर चौकी माधवगंज पर तैनात पुलिस कर्मी उन्हें खदेड़ते हैं और सुविधा शुल्क के रूप में अवैध वसूली करते हैं। जिससे ऑटो चालक परेशान हैं। सुनील, राजीव और विपिन ने कहा प्रत्येक माह चार हजार रुपये पुलिस को खर्चा देंगे तो उन्हें कुछ नहीं बचेगा। जिससे परिवार का भरण पोषण करने में परेशानी होगी।
चालकों ने आरपीएफ और पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। जाम की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी चालकों को लेकर थाना आई। यहां प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर ने उनकी समस्याओं को सुना और उनके साथ इंसाफ करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आप लोग रेलवे परिसर में ही ऑटो खड़ा करें और कोई सुविधा शुल्क मांगें तो उन्हें फोन कर बताएं। इसके बाद सभी चालक अपने वाहन लेकर चले गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया चालकों ने जो आरोप लगाए हैं, उनकी जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें