फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कांग्रेस का मुख्यालय पर प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Wed, 16 Apr 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते कांग्रेसजन। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी पर नेशनल हेराल्ड मामले में पुनः ईडी के द्वारा चार्जशीट दाखिल करने एवं नेशनल हेराल्ड की संपत्ति जब्त करने के विरोध में जिला, महानगर कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव एवं महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेसी जिला मुख्यालय पहुंचे। डीएम कार्यालय के बाहर जुलूस के रूप में जाकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं के समर्थन एवं केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। रामनिवास यादव ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर बेबुनियाद तथ्यों पर गांधी परिवार को बदनाम करने को चार्जशीट को दाखिल किया गया है। ऐसा देश भक्ति परिवार जिसने देश की खातिर अपनी जान न्यौछावर कर दी है उसे बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।
शफात खान राजू ने कहा कि देश की जनता का असल मुद्दों से ध्यान हटाने को ऐसी हरकत कर रही है। प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई जैसी संस्थानों को अपनी पार्टी प्रचार के लिए और विरोधी दल के नेताओं को परेशान करने का हथियार बना बनाने का काम किया है।
विज्ञापन

धर्म सिंह यादव, हाजी सईद पटेल ने केंद्र के रवैये की निंदा की। प्रदर्शन में हाजी नसीर अहमद, उजमा देवी गुप्ता, प्रदीप शर्मा,राजवीर यादव, जितेंद्र तिवारी, चांद कुरैशी, संतोष कुशवाह, सुरेंद्र कुशवाह, राजेश शर्मा, डॉ. बीएस गौतम, उमर फारूक, नुरुल हुदा लाला राइन, अजय यादव, अनिल यादव, संजय यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें