मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में पुतला जलाते गांधी लोहिया विचार मंच के पदाधिकारी।
- फोटो : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में पुतला जलाते गांधी लोहिया विचार मंच के पदाधिकारी। स्रोत स्वयं
फिरोजाबाद। गांंधी लोहिया विचार मंच प्रदेश महासचिव गिरीश जोशी एवं जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह कुशवाह के नेतृत्व में देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने वरिष्ठ अफसरों के सुझावों को संज्ञान नहीं लिया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने पुतला जलाने के साथ कहा कि एसआईआर के नाम पर लाखों वोट काटने का काम किया है। लाखों वोट काटकर लोकतंत्र की हत्या करने वाले मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके शीघ्र गिरफ्तार किया जाए।
ताकि देश की जनता के साथ न्याय हो सके। विरोध करने वालों में प्रदेश प्रवक्ता डॉ. डीआर वर्मा,समाजसेवी नेताजी राधेश्याम कुशवाहा, बृजेश यादव, रघुराज सिंह सविता, सत्यवान सिंह वर्मा एडवोकेट, पीयूष जोशी, डॉक्टर उदयवीर सिंह यादव, विशाल वर्मा शामिल थे। संवाद