फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: भवन व जल कर वसूली की प्रगति मिली कम, छह को नोटिस

Thu, 29 May 2025 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
कर वसूली की समीक्षा बैठक में मौजूद अधिकारी व राजस्व निरीक्षक। स्रोत नगर निगम 
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम के जीवाराम हाल में बुधवार को गृह और जलकर की समीक्षा की गई। लक्ष्य के अनुरूप दस प्रतिशत भवन और जलकल की कम वसूली मिलने पर सहायक नगर आयुक्त ने छह राजस्व निरीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त निहाल चंद्र ने दो माह में गृह व जलकर वसूली की समीक्षा की। इसमें राजस्व वसूली होने पर कड़ी नाराजगी जताई। सभी राजस्व निरीक्षक और कर संग्रहकर्ताओं को चेतावनी दी कि माह के अंतिम दिनों में संतोषजनक वसूली न होने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वहीं कम वसूली को लेकर सवाल भी किए। कि वसूली में किन दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
उन्होंने राजस्व निरीक्षक और कर संग्रहकर्ताओं को निर्देश दिए कि उनके पास नामांतरण से संबंधित जो मामले लंबित हैं, उनका तीन दिन में रिपोर्ट लगाकर कर अधीक्षक के माध्यम से रिपोर्ट प्रस्तुत करें। तीन दिन से अधिक फाइलें लंबित होने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मौके कर निर्धारण अधिकारी नीरज पटेल सहित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें