फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: हिरनगांव में पंचकल्याणक महोत्सव पर निकाली घटयात्रा

Fri, 26 May 2023 09:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हिरनगांव में पंचकल्याणक महोत्सव पर निकाली घटयात्रा
विज्ञापन

फ़िरोजाबाद। सुहागनगरी से सटे गांव हिरनगांव में श्रीमज्जिनेंद्र भगवान महावीर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत भव्यता से हुई। आचार्य सौभाग्य सागर एवं आचार्य सुरत्न सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में पूर्ण विधि विधान से किया गया। शुक्रवार को गाजेबाजे के साथ घटयात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह आठ बजे भव्य घटयात्रा बैंडबाजों के साथ स्टेशन रोड होते हुए नवनिर्मित मंदिर प्रांगण तक पहुंची। घटयात्रा में 101 महिला श्रद्धालु अपने मस्तक पर कलश लिए चल रही थीं। मंदिर पर नित्य नियम पूजा अभिषेक के बाद इंद्र स्वरूप श्रद्धालुओं ने देव आज्ञा एवं गुरु आज्ञा के पश्चात कार्यक्रम का प्रारंभ किया। मुख्य अतिथि विनोद जैन ने धर्म ध्वजा को फहराया। पांडाल का उद्घाटन महावीर जैन मुन्ना बाबू ने किया। भगवान महावीर के चित्र का अनावरण अनिल जैन, राजेश जैन, एवं विवेक जैन (दिल्ली ) तथा दीप प्रज्वलित महावीर प्रसाद जैन, सुरेश चंद्र जैन ने किया। इस दौरान आशीष कुमार, कृष्णनेंद्र कुमार, अनिल जैन विनोद जैन, अरुण जैन, संभव प्रकाश जैन राहुल जैन शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें