फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गांव गदनपुर में खोला जाए उच्च प्राथमिक विद्यालय

Fri, 26 May 2023 09:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव गदनपुर में खोला जाए उच्च प्राथमिक विद्यालय
विज्ञापन

चौपाल लगाकर अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
एका (फिरोजाबाद) प्रशासन के अफसरों ने शुक्रवार को गदनपुर पंचायत सचिवालय पर चौपाल लगा कर जन शिकायतों को सुना। कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। कुछ शिकायतों को जांच के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया है। पशु चिकित्सा विभाग के अफसरों ने वर्तमान मौसम में पशुुुओं को हरा चारा खिलाने को जागरूक किया गया। गांव में उच्च प्राथमिक विद्यालय खोलने की मांग की।
विज्ञापन

ब्लॉक एका क्षेत्र की ग्राम पंचायत गदनपुर में शुक्रवार को जन चौपाल का आयोजन हुआ। जन चौपाल में पशु पालकों को दुधारू पशुओं की देखभाल को जरूरी बातें बताई गईं। जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरके शर्मा ने किसानों का बताया कि वर्तमान मौसम में पशुओं हरा चारा खिलाना चाहिए। ताकि वे संक्रामक बीमारी से बचें। गांव नगला पसी निवासी किसान ने फूंका हुआ ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने की शिकायत दर्ज कराई। जिस पर अवर अभियंता को तत्काल ट्रांसफार्मर बदलने को निर्देशित किया गया। गदनपुर निवासी प्रमोद फौजी ने गांव में उच्च प्राथमिक विद्यालय खोलने की मांग की। ग्रामीण का कहना था कि स्कूल नहीं होने के कारण छात्र छात्राओं को गांव से दूर तक जाना पड़ता है। पढ़ाई के लिए दूर जाने वाले बच्चों की सुरक्षा की भी चिंता रहती है। चौपाल के दौरान गांव में सुलभ शौचालय भी खोलने की मांग भी उठी। चौपाल के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी पूरी कराई गई। पीडी प्रदीप कुमार पांडेय, बीडीओ बृजेश द्विवेदी,पंचायत अधिकारी सुरेश चंद्र समाज कल्याण अधिकारी नीलम सिंह चौहान ,पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ रणवीर सिंह यादव उपस्थित थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें