टूंडला। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन एवं एनसीआरएमयू के आह्वान पर पूरे इंडियन रेलवे में निजीकरण एवं यूपीएस में संशोधन के लिए पदाधिकारियों ने गार्ड-ड्राइवर लॉबी पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।
यूनियन के शाखा मंत्री जयकिशन अजवानी ने कहा कि रेलवे में निजीकरण को तत्काल रद्द किया जाए। इसके साथ ही सभी श्रेणियों में रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती की जाए। लोको शाखा के शाखा मंत्री सरदार सिंह ने 25 प्रतिशत बढ़े हुए माइलेज भत्ते के भुगतान की मांग करते हुए कहा कि रनिंग स्टाफ से हैंड ब्रेक लगवाने की प्रथा बंद की जाए। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन के कार्यकारी मंडल अध्यक्ष सूबे सिंह मीना ने तथा संचालन शाखा मंत्री सरदार सिंह और जयकिशन अजवानी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान अमित पाल सिंह, कैलाश चन्द्र, दीपक शर्मा, नाहर सिंह मीना, अरविन्द कुमार मीना, दिनेश कुमार, वशी अहमद, कमलेश मीना, सुबह सिंह मीना, गजाला, संजीव यादव, सुनील कुमार सिंह, सतेन्द्र यादव, भानु यादव, मुकेश कौशल आदि उपस्थित रहे।