रफ़रोजाबाद ! गांधी पार्क मैदान में धरना देते प्राइवेट चिकित्सक संगठन के साथ मौजूद सपा एमएलसी डॉ द
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गली, मोहल्लों के चिकित्सकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के विरोध में निजी चिकित्सक संगठन ने रविवार को गांधी पार्क में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष डॉ. मुनेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि हमारा संगठन विगत 30 वर्षों से सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय कार्यक्रमों में हमेशा जिला प्रशासन का सहयोग करता रहा है। आज डेंगू से मृतकों का आंकड़ा बढ़ रहा है तो आरोप स्वास्थ्य विभाग द्वारा आरएमपी चिकित्सकों पर लगाया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान हमारे संगठन के सदस्यों की क्लीनिकों को बिना किसी पूछताछ के सील किया जा रहा है। अभियोग पंजीकृत किए जा रहे हैं।
समस्त प्राइवेट चिकित्सक संगठन के सदस्यों ने अपनी क्लीनिक पर नोटिस बोर्ड चस्पा कर दिया है कि सीएमओ के निर्देशानुसार क्लीनिक अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेगा। अपने मरीजों का उपचार सरकारी अस्पताल में कराएं। महासचिव डॉ. डीआर वर्मा वर्मा ने कहा की हमारे संगठन के सदस्यों के प्रति उत्पीड़न की कार्रवाई की गई है। संगठन के लोगों पर दर्ज मुकदमों और कार्रवाई को वापस लिए जाने तक अनिश्चितकाल के लिए क्रमिक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
धरना का समर्थन करने के लिए एमएलसी डॉ. दिलीप यादव भी पहुंचे। कांग्रेस नेता एडवोकेट धर्म सिंह ने भी जिला प्रशासन की कार्रवाई का विरोध किया। उदयवीर सिंह, मुनींद्र कुमार शर्मा, सतीशचंद्र प्रदीप कुलश्रेष्ठ, ज्ञान सिंह आदि उपस्थित रहे।