फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचार्य पर पिटाई का आरोप, छात्रों ने लगाया जाम

Tue, 06 Jan 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद के एसआरके डिग्री कॉलेज में मंगलवार को हंगामा हुआ। बीए द्वितीय वर्ष के छात्र ने प्राचार्य पर पिटाई का आरोप लगाया है। प्राचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए छात्र थाने पहुंचे तो वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। आक्रोशित छात्रों ने गांधी पार्क चौराहे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन



कॉलेज में ड्रेस कोड लागू कर दिया है। बीए द्वितीय वर्ष के छात्र शिवम यादव ने बताया कि मंगलवार को सैंपल फार्म की पूछने कालेज बिना ड्रेस पहने गए तो उन्हें बाहर कर दिया। लेकिन कुछ अन्य छात्र भी बिना ड्रेस के वहां थे। इस पर छात्रों ने विरोध कर दिया। प्राचार्य डा. विपिन कुमार ने अभद्र भाषा का प्रयोग कर पिटाई कर दी। कॉलेज के अन्य छात्र एकत्रित होकर थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। इ


स पर छात्र आक्रोशित हो गए और गांधी पार्क चौराहे पर जाम लगा दिया। छात्रों ने प्राचार्य के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी राजेश चौधरी ने छात्रों को समझाया। सीओ के आश्वासन के बाद छात्रों ने जाम खोला। विरोध करने वालों में जगमोहन यादव, विनय ठाकुर, विशाल शर्मा, छोटू शर्मा, अंकित जैन, शिवम यादव, राहुल पाराशर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्राचार्य द्वारा लगातार छात्रों के साथ मारपीट की जा रही है। अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। जो गलत है। इसकी शिकायत के लिए जल्द सभी छात्र डीएम से मिलेंगे।
छात्र नेता, जगमोहन यादव

कॉलेज में छात्र-छात्राओं के लिए ड्रेस कोड लागू किया है। जो कई छात्रों को पसंद नहीं आ रहा है और झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। शिवम बिना ड्रेस और किताब के कॉलेज में जबरदस्ती गेट पर एंट्री करने लगा तो उसे रोका था। इस समय प्रोक्टोरियल बोर्ड के कई लोग भी गेट पर मौजूद थे।
विज्ञापन

डा. विपिन अग्रवाल, एसआरके डिग्री कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें