फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंस ऑफ यूपी चुने गए कुलदीप, अनुष्का के सिर पर सजा प्रिंसेज का ताज

विज्ञापन
prince princess friends - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर फ्रेंड्स प्रतिभा दर्पण के तत्वावधान में 24वां यूपी टैलेंट अवार्ड का आयोजन पालीवाल हाल में किया गया। इस दौरान नृत्य, गायन, एक्टिंग में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। ग्रांड फिनाले में मिस्टर नॉर्थ इंडिया आइकॉन सनी यादव, मिस नॉर्थ इंडिया आइकॉन दीक्षा गर्ग को चुना गया।
विज्ञापन

मिस आइकॉन ऑफ यूपी प्रिया यादव, प्रिंस ऑफ यूपी कुलदीप यादव, प्रिंसेज ऑफ यूपी अनुष्का श्रीवास्तव चुनी गईं। डॉ. नम्रता निश्चल त्रिपाठी और संजय त्रिपाठी ने विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। सांसद डॉ. चंद्रसैन जादौन ने भी विजेताओं को अवार्ड दिए। गायन में आगरा के ध्रुव तिवारी ने बाजी मारी वहीं रनर अप कानपुर के मयंक बाजपेई रहे। ग्रुप डांस में भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी गई। जिसमें दाऊ दयाल महिला पीजी कॉलेज, अर्जुन डांस कंपनी विजेता रहे।
एक्टिंग में शिवम गुप्ता एवं एंकरिंग में अनामिका यादव रहीं। सोलो डांस जूनियर में राधिका अग्रवाल विजेता चुनी र्गइं। सोलो डांस सीनियर में तृप्ति उपाध्याय ने बाजी मारी। नॉर्थ इंडिया आइकॉन इन सिंगिंग का खिताब नेहा मिश्रा को दिया गया। निर्णायक मंडल में इवेंट डायरेक्टर संस्था अध्यक्ष संजय त्रिपाठी, इवेंट मैनेजर डॉ. नम्रता निश्चल त्रिपाठी, फैशन कोरियोग्राफर सारा मून रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें