फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए उपयोगी: सांसद

Mon, 02 May 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
टूंडला में फसल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र, हजरतपुर पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें किसान सम्मेलन एवं कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद अक्षय यादव ने किया। 
विज्ञापन

इस मौके पर उन्हाेंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए फायदेमंद है। पहले की अपेक्षा योजना में कृषकों के लिए प्रीमियम बहुत कम है। किसान इसकी किस्त आसानी से जमा कर सकता है। साथ ही प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली हानियों की दशा में मुआवजा प्राप्त कर सकता है। जिलाध्यक्ष एमएलसी डा. दिलीप यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों के हित में अनेक योजनाएं लागू कर रही है, जिससे किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। प्रदेश सरकार का सर्वाधिक ध्यान ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की ओर है। शिकोहाबाद विधायक ओमप्रकाश वर्मा ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को किसानों के कल्याण के लिए उपयोगी बताया। जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह यादव ने इस प्रकार के आयोजन करने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र की प्रशंसा की। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि कानपुर के सह निदेशक डा. जितेंद्र सिंह ने जैविक खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी। भारतीय स्टेट बैंक आगरा के प्रबंधक अभिषेक रस्तोगी ने किसानों को फसल बीमा योजना की जानकारी दी। डा. ओपी राजपूत ने फसल उत्पादन तकनीक में मूंग, उड़द, मक्का, बाजरा एवं मौसम अनुकूल खेती आदि की जानकारी दी। गृह विज्ञान वैज्ञानिक आशा यादव ने सुरक्षित अन्न भंडारण की जानकारी दी। उद्यान वैज्ञानिक सुभाष चंद्र शर्मा ने जायद में कद्दू वर्गीय सब्जियों के बारे में जानकारी दी। अंत में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम किया गया। इसमें 20 कृषक और 20 महिला कृषकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दुग्ध संघ अध्यक्ष रामसेवक यादव, रमेश चंचल, सत्यवीर यादव, अंशुल विक्रम सिंह, यशवीर सिंह, रमेश चंद्र, जय प्रकाश, राहुल कुमार, गंगा सिंह, अजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें