फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: प्रीपेड मीटर हटाकर लगाए जाएं पोस्टपेड, वरना होगा आंदोलन

Tue, 21 Apr 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। स्मार्ट प्रीपेड मीटरों में आ रही तकनीकी खामियों और बिजली कटौती से परेशान व्यापारियों का गुस्सा अब फूट पड़ा है। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने मंगलवार को नगर मजिस्ट्रेट और विद्युत विभाग के चीफ इंजीनियर को ज्ञापन सौंपा। दो टूक चेतावनी दी है कि यदि प्रीपेड मीटरों को हटाकर पोस्टपेड नहीं लगाया गया, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रामनरेश कटारा और महानगर अध्यक्ष प्रशांत माहेश्वरी ने नगर मजिस्ट्रेट विनोद पांडेय और चीफ इंजीनियर भरत सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के लिए सिरदर्द बन गए हैं। जैसे ही मीटर रिचार्ज कराया जाता है, मनमाने ढंग से पैसे काट लिए जाते हैं। पूर्व सूचना के बिजली काट दी जाती है, जिससे आम जनता के साथ-साथ व्यापारियों का कामकाज ठप हो रहा है। नेताओं ने कहा कि विभागीय लापरवाही के कारण उपभोक्ता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। यदि समस्याओं का तत्काल समाधान नहीं हुआ, तो व्यापार मंडल सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगा।
इस दौरान प्रदेश महामंत्री सुनील पेंगोरिया, राज प्रकाश गुप्ता, संचित वर्मा, गुड्डा पहलवान, आकाश माथुर, निकेश जैन, चकलेश राजपूत, सौरव अग्रवाल, जीतू परिहार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें