फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती की मौत पर बवाल: शिकोहाबाद थाने में धरने पर बैठे सपा सांसद सुमन, दो दरोगा समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

Tue, 15 Sep 2026 03:30 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

शिकोहाबाद के लभौआ गांव में पति को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद गर्भवती अंजली की तबीयत बिगड़ गई और प्रसव के बाद निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मामले में लापरवाही पर दो दरोगा समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ थाने में धरने पर बैठकर पुलिसकर्मियों पर मुकदमे की मांग कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
सपा सांसद रामजीलाल सुमन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिकोहाबाद में दलित महिला की मौत के मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामजीलाल सुमन अपनी पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ थाना शिकोहाबाद में धरने पर बैठ गए हैं। पुलिस पर आरोप लगाया है कि रविवार रात चोरी के मामले में पुलिस एक युवक को जबरन थाने ले आई और रातभर थाने में बिठाकर रखा। पुलिसकर्मियों ने उसकी गर्भवती पत्नी के पेट में लात मार दी। जिससे प्रसव के बाद महिला की मृत्यु हो गई। 
विज्ञापन




एसएसपी ने सोमवार शाम छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था। सपा नेता पुलिसकर्मियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। बता दें  लभौआ गांव में बीते शुक्रवार रात जहेश कुमार की परचून की दुकान में चोरी हुई थी। इसी सिलसिले में रविवार रात शिकोहाबाद थाने के पुलिसकर्मी गांव के दो युवक गौरव और अजेंद्र प्रताप को हिरासत में लेकर थाने आ गए। गौरव की 28 वर्षीया पत्नी अंजली निगम, जो कि गर्भवती थीं, पति को पुलिस द्वारा ले जाने की खबर सुनते ही सदमे में आ गईं और उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें शिकोहाबाद संयुक्त चिकित्सालय ले गए, जहां सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने अंजली को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


थाने में दो घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा, भारी पुलिस बल तैनात
महिला की मौत की खबर फैलते ही आक्रोशित ग्रामीण और परिजन ट्रैक्टरों में भरकर शिकोहाबाद थाने पहुंच गए। महिलाओं ने थाने के भीतर कुर्सियां फेंक दीं और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही भीम आर्मी और किसान नेता भी मौके पर पहुंच गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात अनुज चौधरी, एएसपी शिकोहाबाद जयबिंद कुमार गुप्ता और सीओ यातायात अंबरीश कुमार के साथ मक्खनपुर, सिरसागंज, नसीरपुर थाने की पुलिस फोर्स ने मोर्चा संभाला। पुलिस द्वारा गौरव और उसके साथी को रिहा किए जाने व निष्पक्ष कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद थाना उत्तर, दक्षिण और रामगढ़ पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के बीच शव का पोस्टमार्टम कराया गया और देर शाम गांव में अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन


लापरवाही पर दो दरोगा समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
एसएसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि मामले में लापरवाही बरतने पर 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जब पुलिसकर्मियों को पता था कि गौरव की पत्नी की तबीयत खराब है और पूछताछ में कुछ सामने नहीं आया था, तो उसे छोड़ दिया जाना चाहिए था। निलंबित पुलिसकर्मियों में एसआई धर्मपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, हेड कांस्टेबल मोहन सिंह, अरविंद कुमार और कांस्टेबल भवतोष कुमार व रंगरूट कांस्टेबल कुलदीप कुमार शामिल है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें