फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 3000 मीटर दौड़ में प्रतीक, गोला फेंक में अर्षित ने मारी बाजी

Tue, 22 Jul 2025 12:11 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। सोर्स विद्यालय - फोटो : खेलकूद प्रतियप्रगिताओं में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। सोर्स विद्यालय
विज्ञापन
शिकोहाबाद। प्रहलादराय टिकमाणी सरस्वती इंटर कॉलेज की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन एके डिग्री कॉलेज के मैदान में किया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में अंडर 14 बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में आदित्य प्रथम, अमित द्वितीय, प्रियांशु तृतीय, 400 मीटर दौड़ में अमित प्रथम, प्रियांशु द्वितीय, आयुष तृतीय, लंबी कूद में ललित प्रथम, अंडर 17 बालक वर्ग में 200 मीटर दौड़ में अनुज प्रथम, देवराज द्वितीय, अनुज तृतीय, 400 मीटर दौड़ में मोहित प्रथम, कृष्ण द्वितीय, योगेश तृतीय रहे।
1500 मीटर दौड़ में कृष्ण प्रथम, मोहित द्वितीय, योगेश तृतीय, 3000 मीटर दौड़ में प्रतीक प्रथम, गोला फेंक में प्रतियोगिता में अर्षित यादव प्रथम रहे। भाला फेंक प्रतियोगिता में ऋषभ प्रथम, लंबी कूद में मयंक प्रथम, संदीप द्वितीय, बालक सीनियर वर्ग में 100 मीटर दौड़ जयदेश प्रथम, किरश द्वितीय, अंकुश तृतीय रहे।
विज्ञापन

400 मीटर में जयदेश प्रथम, अमन द्वितीय, 1500 मीटर दौड़ में कृष प्रथम, प्रतीक द्वितीय, लंबी कूद में हर्षित प्रथम, सुमित द्वितीय, त्रिकूद हर्षित प्रथम रहे। गोला फेंक में सुमित प्रथम, प्रियांशु द्वितीय, चक्का फेंक में प्रियांशु प्रथम स्थान पर रहे। प्रतियोगिता का संचालन व्यायाम शिक्षक हरी सिंह एवं धर्मवीर सिंह ने किया। सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य महेश चंद दुबे ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


फोटो-03-खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते खिलाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें