फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल कराएगा व्यापार मंडल

Tue, 22 Jul 2025 12:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
व्यापार मंडल के कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के साथ आस्था व्यक्त करने वालों का कि
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रागुट) हमेशा व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाता रहा है। मुझे खुशी है कि जो लोग किसी कारणवश अलग राह पर चले गए थे वह आज हमारे साथ हैं। इनके आने से निश्चित ही हमारा संगठन मजबूत होने के साथ व्यापारियों की आवाज और दमदारी से उठा सकेंगे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का निदान करना मेरी प्राथमिकता में रहा है, व्यापारी एवं पुलिस सक्रिय रहेगी तो अपराध थम सकेंगे। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रवींद्रलाल तिवारी ने कहा कि व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल के द्वारा संगठन की मजबूती के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय की पहल पर रामबाबू झा, अर्जेश उपाध्याय,परशुराम लालवानी, नवीन उपाध्याय,मुफीद खान,राजपाल यादव, अजय यादव, जाकिर पहलवान, चंचल गोयल,प्रदीप कुमार मंटू,अनीस खान,फैजल कुरैशी, मुशीर कुरैशी,इमरान , ललित ने व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के साथ काम करने को कहा।
इसके साथ आगरा गेट बाजार कमेटी के अर्जेश उपाध्याय,परशुराम लालवानी,घंटागर बाजार कमेटी के गौरव जैन,पंकज वर्मा, नवीन उपाध्याय,छोटा चौराहा बाजार कमेटी के प्रभाकर वर्मा,प्रदीप जैन,नगला करन सिंह बाजार कमेटी के राकेश शर्मा सहित 12 बाजार कमेटियों के कुछ पदाधिकारी संगठन में शामिल हुए। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय, जिलाध्यक्ष रवींद्र लाल तिवारी,महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, राजेश अग्रवाल एवं दिनेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें