फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत की पहली बैठक में प्रधानों ने किया समितियों का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले की संघटित 261 ग्राम पंचायतों में शपथ ग्रहण के बाद बृहस्पतिवार को पहली बैठक ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। पहली बैठक में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों ने पंचायत की छह समितियों का गठन किए जाने के साथ गांव के विकास कार्य का खाका खींचा। समितियों का गठन किए जाने के दौरान अध्यक्ष पद को लेकर खींचतान दिखाई दी।
विज्ञापन

संघटित ग्राम पंचायतों के प्रधानों को शपथ दिलाने के साथ पहली बैठक 27 मई को आयोजित करने के निर्देश शासन ने दिए थे। शासन के निर्देश पर ही बृहस्पतिवार को डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा के निर्देशन में ग्राम पंचायतों की बैठक 27 मई को सुबह दस बजे से होना प्रारंभ हो गई थी। सार्वजनिक स्थल पर ग्राम पंचायत सचिव की मौजूदगी में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में हुई बैठक में सबसे पहले ग्राम पंचायत में गठित होने वाली छह समितियों पर चर्चा की गई। सचिवों ने बताया ग्राम पंचायत की नियोजन एवं विकास समिति में अध्यक्ष ग्राम प्रधान अध्यक्ष तथा छह सदस्य होते हैं। इसमें अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं एक महिला सदस्य को होना जरूरी है। प्रधान शिक्षा समिति के अध्यक्ष होंगे। इसके साथ कोरोना संक्रमण के चलते गठित निगरानी समिति में ग्राम प्रधान के अलावा ग्राम पंचायत सदस्यों को शामिल किया जाए।
अधिकांश ग्राम पंचायतों में समितियों का गठन कर लिया है। नए प्रधानों ने समिति के गठन के साथ विकास का खाका खींच लिया है। बिजली,पानी एवं नाली खड़ंजा की समस्या रखी गईं। गांव में जलस्तर बढ़ाने की दिशा में पहल पर जोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज सिन्हा डीपीआरओ फिरोजाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें