फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जलालपुर में अधिवक्ता पर फायरिंग करने वाले प्रधान का सहयोगी गिरफ्तार

Tue, 20 Jan 2026 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर में अधिवक्ता पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपी प्रधान मुल्तान के सहयोगी नितिन उर्फ सोनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


सीओ अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि गांव जलालपुर में अधिवक्ता आशीष यादव एवं ग्राम प्रधान मुल्तान सिंह पक्ष के बीच कुछ दिनों पूर्व विवाद हुआ था। शुक्रवार की रात गांव में ग्राम प्रधान मुल्तान सिंह एवं उसके पुत्रों तथा अन्य लोगों ने फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। पुलिस ने इस मामले में शनिवार की रात मुठभेड़ के दौरान आरोपी ग्राम प्रधान मुल्तान सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि प्रधान का सहयोगी नितिन उर्फ सोनू निवासी गांव जलालपुर मौके से पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। पुलिस भागे हुए आरोपी की तलाश कर रही थी। रविवार की रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर किशनपुर गांव की नहर के पास कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसको पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें