फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: टॉवर निर्माण के कारण चार गांवों में 13 दिन बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

Fri, 30 Oct 2026 04:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
- सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बंद रहेगी बिजली, निजी नलकूप भी नहीं चल सकेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। विद्युत लाइन पर टॉवर निर्माण कार्य के चलते क्षेत्र के चार गांवों में 30 अक्तूबर से 11 नवंबर तक प्रतिदिन चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान घरेलू बिजली के साथ निजी नलकूपों की आपूर्ति भी बंद रहेगी। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

अवर अभियंता बलराम गुप्ता के अनुसार शिकोहाबाद-फिरोजाबाद की 400 केवी विद्युत लाइन पर टॉवर लगाने का कार्य कराया जाना है। इसके लिए 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र इटौली से जुड़े क्षेत्र में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रखी जाएगी। इससे नगला इंची, खेरिया अहमद, फजलनगर और ग्यामई गांव प्रभावित होंगे। बिजली आपूर्ति बंद रहने से ग्रामीणों के घरेलू कामकाज के साथ खेतों की सिंचाई भी प्रभावित होगी। निजी नलकूपों का संचालन भी नहीं हो सकेगा। विद्युत विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए पानी और अन्य जरूरी कार्यों की पहले से व्यवस्था कर लें। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें