फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: वाहन में फंसे बिजली के तार, फरिहा चौराहे पर गिरे पांच पोल

Wed, 29 Jul 2026 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
फरिहा में गिरा पोल। संवाद - फोटो : फरिहा में गिरा पोल। संवाद
विज्ञापन
फरिहा। फरिहा चौराहे पर मंगलवार को अज्ञात वाहन के बिजली के तारों में फंसने से पांच विद्युत पोल अचानक गिर गए। पोल गिरने के साथ ही बिजली के तार सड़क पर आ गए, जिससे राहगीरों और दुकानदारों में खलबली मच गई। हालांकि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

घटना के समय चौराहे पर लोगों की आवाजाही बनी हुई थी। अचानक पोल गिरने से कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल आसपास के लोगों को घटनास्थल से दूर किया और बिजली विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही विभागीय कर्मचारियों में भी खलबली मच गई।
क्षेत्रीय लोगों के अनुसार, अज्ञात वाहन में बिजली के तार फंस गए थे, जिसके कारण खिंचाव से पांच पोल गिर गए। सड़क पर तार फैलने से हादसे का खतरा बढ़ गया था। लोगों ने बिजली विभाग से क्षतिग्रस्त पोल हटाकर जल्द नए पोल लगाने और व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। बिजली विभाग के जेई विपिन कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन के तारों में फंसने से यह घटना हुई है। वाहन की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल कस्बे की बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से चालू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें