फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जैन मुनि अमित सागर के वर्षायोग की धूमधाम से हुई स्थापना

Tue, 28 Jul 2026 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
नसियाजी मंदिर में आयोजित कलश स्थापना समारोह में  मंच पर विराजमान जैनमुनि अमित सागर महाराज। स्रो - फोटो : नसियाजी मंदिर में आयोजित कलश स्थापना समारोह में मंच पर विराजमान जैनमुनि अमित सागर महाराज। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जैन मुनि 108 अमितसागर महाराज ससंघ के चतुर्थ वर्षायोग के शुभारंभ की तैयारियों के क्रम में मंगलवार को कोटला चुंगी स्थित श्री रत्नत्रय दिगंबर जैन मंदिर नसियाजी में मंगल कलश स्थापना समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दूर-दराज क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में धर्मानुरागी, मातृशक्ति, युवा और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ वर्षायोग समिति के अध्यक्ष मुकेश जैन ने ध्वजारोहण और पूजन के साथ किया। चित्र अनावरण मुकेश जैन ने किया, जबकि दीप प्रज्ज्वलन सुधीर जैन ने किया। मंच उद्घाटन रविंद्र जैन ने किया। इसके बाद महिला मंडल ने मंगलाचरण प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
मुख्य कलश आनंद जैन और अनुज जैन को प्राप्त हुआ। प्रथम कलश मनका जैन और गोल्डी जैन (मैनपुरी), द्वितीय कलश अरविंद जैन और अवनी जैन, तृतीय कलश मुकेश जैन और मधु जैन, चतुर्थ कलश दर्शना जैन और पारस जैन (आगरा), पंचम कलश प्रवीण जैन और शीतल जैन (फिरोजाबाद), षष्ठम कलश रोहित जैन, शोभित जैन और राज जैन (मां पद्मावती ट्रेडर्स) तथा अंतिम कलश नीतेश जैन को प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें