फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर ग्रिड के स्टोर में डकैती का खुलासा, छह गिरफ्तार

Wed, 11 Jan 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
विज्ञापन
डकैती के मामले में पकड़े गए आरोपी
विज्ञापन
 पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड का सामान लूटने वाले गिरोह के छह आरोपियों को क्र्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सामान और ट्रक बरामद किया गया। लूट के माल को दिल्ली के फैक्ट्री मालिक द्वारा खरीदा जाता था।
विज्ञापन

एसएसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि पॉवर ग्रिड कॉरपोरेशन आफ इंडिया का सिरसागंज थाना क्षेत्र में डा. कृष्ण कुमार सिरसागंज पब्लिक स्कूल के समीप स्टोर (भंडार) है। यहां विगत चार दिसंबर की रात आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने हथियारों के बल पर चौकीदारों के साथ मारपीट कर 95 लाख रुपये का सामान लूट लिया था। मामले में पांच दिसंबर को सिरसागंज पुलिस ने कंपनी के मैनेजर फारुख की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। मामले के खुलासे के लिए दो टीमों का गठन किया गया था। एक टीम एसओजी प्रभारी शैलेंद्र सिंह यादव और दूसरी टीम कोतवाल सिरसागंज ब्रजवीर सिंह के नेतृत्व में गठित की गई थी। मंगलवार रात पुलिस ने छह बदमाशों को गिरफ्तार कर ट्रक में लदा माल भी बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया। टीम को एसएसपी की ओर से पांच हजार तथा आईजी आगरा की ओर से 15 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

हरियाणा और दिल्ली में बिकता था चोरी का सामान
एसएसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि पुलिस ने दीपांशु उर्फ गब्बर निवासी सराय सिविल लाइन इटावा, कंबोद सिंह निवासी मढै़ला बलरई इटावा, रवींद्र कुमार निवासी जगन्नाथपुरा इकदिल इटावा, भूरा उर्फ इरशाद निवासी धमाला फिरोजपुर झिरका नोंह हरियाणा, हनीफ गैस नया बास थाना फिरोजपुर झिरका नोंह हरियाणा, जगदीश निवासी बेरला थाना लक्ष्मण गढ़ जनपद अलवर राजस्थान को गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा हरियाणा के सोनीपत के मंडोरी निवासी नरेंद्र कुमार पुत्र अभिमन्यु और दिल्ली के प्रहलादपुर निवासी राजेश जैन को माल बेचा जाता था।
विज्ञापन


कारोबारियों की गिरफ्तारी को हरियाणा और दिल्ली जाएगी पुलिस
एसएसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि चोरी का माल खरीदने वाले व्यापारियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम हरियाणा के साथ दिल्ली जाएगी। जांच में अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं। है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें