फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: स्मार्ट मीटर का बैलेंस जीरो होते ही बिजली गुल, उपभोक्ताओं का हंगामा

Tue, 17 Mar 2026 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
टूंडला के विद्वुत कार्यालय पर रात्रि में बिल जमा करते उपभोक्तासंवाद - फोटो : टूंडला के विद्वुत कार्यालय पर रात्रि में बिल जमा करते उपभोक्ता संवाद
विज्ञापन
टूंडला। स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं, क्योंकि बैलेंस जीरो होते ही विद्युत सप्लाई अपने आप बंद हो रही है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी बिजली गुल होने पर नाराज उपभोक्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। प्रदर्शन करने वालों में मोनू शर्मा, राजेंद्र सिंह, सोनू यादव, विष्णु चौधरी, विकास शर्मा, विजेंद्र कुमार, आकाश शर्मा और विवेक कुमार शामिल रहे। स्थिति यह रही कि उपभोक्ता देर रात तक लाइनों में लगकर अपना बिल और एडवांस पैसा जमा करते रहे ताकि उनकी बिजली चालू हो सके।
विज्ञापन

विद्युत अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को समझाते हुए बैलेंस एडवांस रखने की सलाह दी है। एसडीओ विद्युत दुष्यंत कुमार ने बताया कि स्मार्ट मीटर में प्रीपेड सिस्टम पहली बार लागू होने के कारण कुछ तकनीकी अड़चनें आ रही हैं। बिल जमा करने के लगभग 10 मिनट बाद मीटर स्वतः चालू हो जाते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि बिल जमा करने के बाद भी सप्लाई शुरू नहीं होती है, तो उपभोक्ता कार्यालय पहुंचकर उसे तत्काल चालू करा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें