फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: निगम की सड़कों पर गड्ढे और दरारें, स्वच्छता रैंकिंग में बन न जाएं रोड़ा

Fri, 28 Nov 2025 12:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी ढ़ीली, कचरा प्रबंधन, ड्रेनेज सिस्टम के अलावा सड़कों की दशा पर भी गौर करेंगी केंद्रीय टीमें
विज्ञापन

फिरोजाबाद। कांच नगरी की निगम को स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 की तैयारी में हीलाहवाली भारी पड़ सकती है। निगम क्षेत्र के प्रमुख बाजार,अत्याधिक आवाजाही वाली सड़कों पर दरारें व गड्ढे स्वच्छता रैकिंग में गणना में नकारात्मक फीड बैक साबित होंगे।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में केंद्रीय टीमें निगम क्षेत्र में कूड़ा-कचरा प्रबंधन,शौचालयों की स्थिति,ड्रेनेज सिस्टम के अलावा सड़कों की दशा पर भी गौर करेंगी। लेकिन शहर के प्रमुख बाजार,सार्वजनिक एवं अत्याधिक आवाजाही इलाकों की सड़कों पर व्याप्त गड्ढों की दशा सुधार का काम धीमा है। यही कारण है कि अभी भी शहर में 20 से अधिक सड़कों पर गहरे गड्ढे हैं।
विज्ञापन




इन इलाकों में सड़कों पर दिख रहे गड्ढे-
सदर बाजार इलाके में छोटा चौराहा, पुलिस चौकी नालबंदान, चौकीगेट से सरक्यूलर रोड,मोहल्ला दुली चौराहा से राजेद्र धर्मशाला, स्मार्ट रोड पर करबला पुलिया के समीप,जलेसर रोड पर क्लब चौराहा से लेकर विभव नगर की मुख्य सड़क व साइड पटरी, होटल मोनार्क, झील की पुलिया से मथुरा नगर कट, बर्फखाना चौराहा आदि इलाकों में सड़कों पर गड्ढे हैं।



अधूरे निर्माण कार्य स्थलों पर उड़ रही धूल-
नगला भाऊ से मीरा चौराहा के मध्य ऊबड़-खाबड़ सर्विस रोड़ की पटरी पर धूल जमा है। भारी वाहनों के गुजरते वक्त इस सर्विस रोड़ पर धूल के कण उड़ते दिखाई देते हैं।



कई चौराहों के नुक्कड़ पर साइड पटरी क्षतिग्रस्त
क्लब चौराहा पर डॉ विवेक अग्रवाल की क्लीनिक, नगला बरी चौराहा,पुराने हाईवे से तहसील सदर का मोड़,सेट्रल टॉकीज से बर्फखाना चौराहा के मोड पर साइड पटरी क्षतिग्रस्त स्थिति में है।
विज्ञापन





सड़क व साइड पटरी की मरम्मत को कार्ययोजना बनी है। इलाकों में सड़क पर व्याप्त गड्ढों की मरम्मत कराई जा चुकी है। शेष स्थानों को भी जल्द ही गड्डा मुक्त किया जाएगा।
आशीष शुक्ला एक्सईएन (नोडल अधिकारी स्वच्छता सर्वेक्षण )
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें