कम रेट पर आलू और प्याज बेचने के लिए कोटला रोड मंडी में प्रशासन द्वारा खोला गया कांउटर
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। शासन के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन द्वारा सस्ते दाम पर आलू और प्याज की बिक्री के लिए कोटला रोड सब्जी मंडी में काउंटर खोले गए। सोमवार को मंडी में आलू और प्याज की बिक्री 30 रुपये प्रति किलो की दर से हुई।
वर्तमान में आलू के दाम फुटकर मंडी में 35 से 40 रुपये किलो है। वहीं प्याज भी 45 से 50 रुपये किलो बिक रही है। वर्तमान में बाजार में आए नए आलू के दाम 60 से 70 रुपये किलो है। ऐसे में प्रशासन ने आलू और प्याज सस्ते दामों पर लोगों को उपलब्ध कराने के लिए सोमवार को कोटला रोड सब्जी मंडी परिसर में गेट पर काउंटर खोल दिया।
यहां आलू और प्याज 30 रुपये किलो की दर से बेचे गए। मंडी सचिव रामकुमार ने बताया कि यह कार्य फल सब्जी मंडी एसोसिएशन अध्यक्ष नरेश पालीवाल के सहयोग से प्रशासन द्वारा कराया गया है।
कोटला रोड सब्जी मंडी में कांउटर खुलवाकर आलू और प्याज की बिक्री 30 रुपये किलो की दर से की जा रही है। मंगलवार को मतदान के बाद आढ़तियों के साथ बैठक कर शहर की अन्य प्रमुख सब्जी मंडियों में भी काउंटर खुलवाने के लिए विचार विमर्श किया जाएगा। इससे मध्यम और गरीब परिवारों को सस्ते दाम पर आलू और प्याज उपलब्ध हो सकेगा।
कुंवर पंकज नगर मजिस्ट्रेट