फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू किसान संगठित होकर उठाएं आवाज : राकेश टिकैत

Tue, 04 Apr 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
भाकियू की बैठक में मौजूद किसान।
विज्ञापन
स्टेशन रोड स्थित शगुन वाटिका में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के तीन मंडलों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इसमें यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों से संगठन को मजबूत बनाने के लिए संकल्प दिलाया। कहा कि जब तक सरकार किसानों का कर्ज माफ नहीं करती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि वे मसौदा तैयार कराने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे। साथ ही किसानों की समस्याओं का समाधान कराएंगे।
विज्ञापन

 उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने किसानों के कर्ज माफ करने की घोषण की है, जिसे लखनऊ में अमली जामा पहनाया जाएगा। सरकारें गन्ना किसानों पर ध्यान दे रही हैं लेकिन आलू और सब्जी के किसानों की तरफ कोई ध्यान नहीं है। गन्ना किसानों की यूनियन है जिसके चलते वे अपनी मांग पूरी करवा लेते हैं। उन्होंने आलू किसानों को भी संगठित होकर अपने हक की आवाज उठानी चाहिए। घोषणा के बाद यूनियन अपनी रणनीति तय करेगी। उन्होंने सभी किसानों से संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। इस दौरान राजवीर सिंह, रसीद अहमद, धर्मवीर सिंह, केरन सिंह, रवींद्र सिंह,  ओंकार सिंह राजपूत, संत कुमार तिवारी, रमेश यादव, अरविंद शाक्य, तिलक सिंह, सुनील चौहान, प्रदीप शर्मा आदि रहे। वहीं, तीनों मंडलों आगरा, कानपुर और अलीगढ़ के किसान मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें