टूंडला। आचार संहिता लागू होने के बाद प्रशासन ने होर्डिंग्स, पोस्टर और बैनर हटवाए। वहीं देर रात कुछ राजनैतिक दलों के पोस्टर विविध क्षेत्रों में लगा दिए गए। वहीं देहात क्षेत्र में रविवार को पुलिस स्वयं होर्डिंग्स पोस्टर उतारती नजर आई।
देररात्रि कुछ राजनैतिक दलों के पोस्टर लगा दिए गए। रविवार मोर्निंग वॉक पर लोग निकले तो सांवले प्रसाद रोड, न्यू रेलवे कालोनी आदि क्षेत्रों में एक राजनैतिक दल के पोस्टर लगे हुए पाए। इधर रविवार को थाना नगला सिंघी थानाध्यक्ष कृपाल सिंह टीम के साथ थाना क्षेत्र के गांवों में लगे होर्डिंग्स, पोस्टर हटवाने निकले। उन्होंने बनकट, टीकरी, एलई लांघई, धीरपुरा, नगला सिंघी, छाहरी, गढ़ी भगवंत, रसूलाबाद आदि गांवों से होर्डिंग्स पोस्टर हटवाए।
प्रशासन ने रेलवे क्षेत्रों से नहीं हटवाए होर्डिंग्स पोस्टर
टूंडला। आचार संहिता लगने के बाद प्रशासन ने जहां शहर से राजनैतिक होर्डिंग्स, पोस्टर हटवाए, वहीं रेलवे परिक्षेत्रों से हटवाने की जरूरत नहीं समझी। रेलवे की न्यू रेलवे कालोनी, कंपनी बाग रेलवे कालोनी, आनंद नगर आदि क्षेत्रों में रविवार को भी होर्डिंग्स पोस्टर लगे हुए थे।