फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: डाकघर की छत का प्लास्टर गिरा

Wed, 12 Nov 2025 06:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
-डाकघर की छत से प्लास्टर गिरने के बाद का दृश्य। स्रोत संवाद - फोटो : -डाकघर की छत से प्लास्टर गिरने के बाद का दृश्य। स्रोत संवाद
विज्ञापन
- पुरानी जर्जर बिल्डिंग में हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद। जर्जर हो रही डाकखाने की छत का प्लास्टर अचानक भराभराकर नीचे गिर गया। गनीमत रही कि जहां प्लास्टर गिरा। वहां कोई मौजूद नहीं था। अन्यथा कोई भी ग्राहक या कर्मचारी हादसे का शिकार हो जाता।

बुधवार दोपहर 1 बजे करीब यह घटना घटित हुई। स्टेट बैंक चौराहे से कुछ दूरी पर डाकघर बना हुआ है। यह डाकघर एक पुरानी बिल्डिंग में किराए पर संचालित है। प्रतिदिन यहां डाकघर के काम से लोगों को आवागमन रहता है। बुधवार को जब कर्मचारी काम कर रहे थे। उसी दौरान अचानक यह हादसा हुआ। डाकघर की छत का प्लास्टर अचानक से भरभराकर नीचे गिर पड़ा। तेज आवाज हुई तो काम कर रहे कर्मचारियों के भी होश उड़ गए। गनीमत रही कि जिस समय प्लास्टर गिरा, उस दौरान वहां कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्यथा वह हादसे का शिकार हो जाता। कार्यालय उपमंडलीय डाक निरीक्षक अभयपाल सिंह ने बताया कि बिल्डिंग पुरानी है। अपने अधिकारियों को सूचित किया है। तीन बिल्डिंग की तलाश की गई है। अधिकारियों के निर्देश पर जल्द ही नई बिल्डिंग में कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें